#राशिफल
October 30, 2026
राशिफल : 31 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
31 अक्टूबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 31 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत और धैर्य पर भरोसा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
मकर राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
राशिफल : 31 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें