मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत और राहुल गांधी की शादी की अफवाह वाली एक फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद कंगना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जहां कंगना ने इसे घटिया मानसिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की गरिमा लगातार निशाने पर है और इस तरह की झूठी बातें न सिर्फ अपमानजनक हैं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।
फर्जी पोस्ट पर भड़कीं कंगना
दरअसल, सांसद कंगना और राहुल से जुड़ी एक खबर ने अचानक सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी, जब कंगना रनौत का नाम राहुल गांधी के साथ जोड़ते हुए एक फर्जी पोस्ट वायरल हो गई। यह पोस्ट एक मीम पेज द्वारा साझा की गई थी, जिसमें कंगना के नाम से एक कथित बयान दिखाया गया।
यह भी पढ़ें : सड़क पर खड़ी मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे- 3 युवकों की मौ*त
वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, अगर राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं, तो वह उनसे शादी करने को तैयार हैं। इस दावे को कंगना ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा करते हुए इसे पूरी तरह झूठा और आपत्तिजनक बताया।
महिलाओं के लिए नहीं बची गरिमा
कंगना ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन, खासकर राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : किसान की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, एक घंटा पैदल चल जाती थी स्कूल- बनना चाहती है टीचर
उन्होंने लिखा कि इस तरह की अफवाहें न केवल गलत हैं, बल्कि बेहद घटिया मानसिकता को भी दर्शाती हैं। उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वालों को चेतावनी दी कि वे भविष्य में ऐसी हरकतों से बाज आएं।
राहुल गांधी पर पहले भी कर चुकी हैं टिप्पणी
गौरतलब है कि कंगना रनौत पहले भी राहुल गांधी की आलोचना कर चुकी हैं। संसद में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर दिए गए उनके भाषण के बाद कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और उनके बयान को गैर-गंभीर बताया था।
