शिमला। आज पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश गणतंत्र दिवस मना रहा है। हिमाचल की राजधानी शिमला में राज्यस्तरीय 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास में आकर हिमाचल सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्ण राजत्व दिवस के मंच पर राजनीतिक भाषण
जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में बीते रोज मनाए गए पूर्ण राजत्व दिवस पर सीएम सुक्खू के मंच पर दिए भाषण पर तंज कसे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्ण राजत्व दिवस के मंच को सीएम सुक्खू ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। उन्होंने इस मंच का राजनीतिक दुरुपयोग किया है। पूर्ण राजत्व दिवस के मंच पर खड़े होकर आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने राजनीतिक भाषण नहीं दिया होगा। लेकिन ऐसा करने वाले सीएम सुक्खू पहले मुख्यमंत्री बन गए है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: फरवरी में बिना सब्सिडी के आएगा बिजली बिल, जानें किन्हें लगेगा झटका
सरकारी योजनाओं को सांझा करने का होता है पूर्ण राजत्व दिवस का मंच
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्ण राजत्व दिवस का मंच सरकार की उपलब्धियों से लेकर भविष्य में लाई जाने वाली योजनाओं को सांझा करने का मंच होता है। इस मंच से सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी जनता को देती है और अपनी उपलब्धियांे का बखान करती है। लेकिन घंटे भर के अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोसने और झूठ बोलने का काम ही करते रहे।
यह भी पढें : हिमाचल कांग्रेस को संगठन विस्तार से पहले मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, चर्चा में हैं ये नाम
प्रदेश के हर वर्ग को सीएम ने किया मासूस
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्ण राजत्व दिवस के अवसर पर सरकार अपनी जनता के लिए कोई बड़ी घोषणा करती है। लोगांे को भी उम्मीद होती है कि सरकार आज उन्हें कुछ बड़ा देगी। लेकिन सीएम सुक्खू ने इस बार भी ऐसा कुछ ना कर जनता को एक बार फिर मायूस कर दिया। प्रदेश के हर वर्ग को मायूसी मिली।
सीएम के पास बताने को नहीं थी कोई उपलब्धि
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि 2 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी अगर सरकार अपनी एक उपलब्धि बताने के बदले सिर्फ विपक्ष को दोष दे तो यह स्पष्ट होता है कि सरकार के पास बोलने के लिए सामग्री की कमी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं और सरकार मूक दर्शक बन कर बैठी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 500 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
भांग की खेती पर जताई चिंता
वहीं उन्हांेने प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा भांग की खेती को सैद्धांतिक मंजूरी देने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हिमाचल के गांव गांव में नशे की तस्करी हो रही है। ऐसे में भांग की खेती अपने आप में एक बड़ी चुनौती हो सकती है। इस विषय पर महामहिम भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। यदि पायलट प्रोजेक्ट से आगे बढ़कर धरातल पर उतरेगा तो उस वक्त इसका दुरुपयोग कैसे रोका जाए, इसके बारे में सरकार को पूरी रूपरेखा बनानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में छुट्टियां बिताने आया था शख्स, होटल के कमरे में पड़ी मिली देह
हिमाचल में भाजपा की सरकार होती तो लागू होता यूसीसी
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि उत्तराखंड में सामान्य नागरिक संहिता यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ उत्तराखंड की सरकार भी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार होती तो हिमाचल प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होता।
