राजनीति

#राजनीति

January 25, 2025

हिमाचल कांग्रेस को संगठन विस्तार से पहले मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, चर्चा में हैं ये नाम

हिमाचल कांग्रेस को फरवरी में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में तीन माह बाद भी नई कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि संगठन के चुनाव के लिए सह प्रभारियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार सांझा कर एक रिपोर्ट बनाकर हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंप दी है। माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल कांग्रेस के संगठन के गठन हो जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

संगठन विस्तार से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। हिमाचल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष का पद पाने के लिए नेताओं में लॉबिंग भी शुरू हो गई है। नेता अपने अपने तार भिड़ाने में लग गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेटहुड-डे: कर्मचारियों पेंशनरों पर फिर भारी पड़ा खाली खजाना, अब क्या ?

कार्यकारिणी विस्तार की चल रही थी तैयारी

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस संगठन चुनाव में ब्लॉक और जिला की कार्यकारिणी का गठन होना था। उसके बाद आखिरी चरण में हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना था, लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस को सीधे ही सबसे पहले नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा, उसके बाद ही प्रदेश में जिला और ब्लॉक सहित पीसीसी के पदों पर पदाधिकारियों की ताजपोशी हो सकती है। 

फरवरी में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल इसी साल खत्म होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पहले हिमाचल को नया प्रदेश अध्यक्ष देगा, उसके बाद ही संगठन का गठन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चयन को कांग्रेस हाईकमान ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं हिमाचल में भी प्रदेश अध्यक्ष का पद पाने वालों ने भी अंदरखाते तैयारी शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेट हुड-डे: CM ने खोला अपना पिटारा, बेरोजगारों को खुशखबरी- कर्मचारियों को निराशा

मल्लिकार्जुन खडग़े ने भंग की थी हिमाचल की कार्यकारिणी

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हिमाचल की कार्यकारिणी को भंग करने के आदेश जारी किए थे। हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पद को छोड़ कर संपूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। वहीं नई कार्यकारिणी के गठन के लिए दो सह प्रभारियों और ऑब्जर्वर को कमान सौंपी गई थी। इन सह प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट भी पार्टी हाईकमान को सौंप दी थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन पहले होगा और उसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : 54 साल में हिमाचल ने हासिल किए कई मुकाम, देश के लिए मिसाल बना पहाड़ी राज्य

इस पूर्व सीपीएस का नाम माना जा रहा सबसे आगे

हिमाचल कांग्रेस को फरवरी माह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। जिसके लिए नेताओं में लॉबिंग भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष के लिए तीन बड़े चेहरों को सबसे आगे माना जा रहा है। जिसमें सबसे पहला नाम अर्की से कांग्रेस विधायक और पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी को माना जा रहा है। संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं सीपीएस का पद जाने के बाद अभी तक  संजय अवस्थी को कोई अन्य पदभार नहीं सौंपा गया है।

मंडी के इकलौते विधायक को भी सौंपी जा सकती है कमान

इसी तरह से दूसरा नाम मंडी से कांग्रेस के इकलौते विधायक चंद्रशेखर को भी माना जा रहा है। चंद्रशेखर की प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। क्योंकि मंडी जिला से चंद्रशेखर अकेले विधायक बने हैं। ऐसे में मंडी जिला में कांग्रेस के विस्तार के लिए चंद्रशेखर को कमान सौपी जा सकती है। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर मर्ज करने जा रही 316 स्कूल, बच्चों को जाना पड़ेगा 2 से 7 KM दूर

अनुसूचित वर्ग को साधने को विनय की भी हो सकती है ताजपोशी

वहीं कांग्रेस के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में एक बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। विनय कुमार अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और प्रदेश में इस वर्ग को कांग्रेस के साथ जोड़ने की मंशा पर काम करते हुए कांग्रेस विनय कुमार को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख