शिमला। हिमाचल कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर उठी नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा वह पहले भी कई बार उठा चुकी हैं और नीरज भारती की नाराजगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए
दरअसल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें: टूटने लगी है हिमाचल कांग्रेस? 2 दिन में तीसरे नेता ने खोला मोर्चा, बोला- CM करवा सकते हैं मेरा एन.काउंटर
ऐसे में उनकी भावनाओं और योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह पहले भी इस विषय को कई बार उठा चुकी हैं और पार्टी संगठन को इस दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।
बातचीत कर निकालेंगे समाधान
वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह नीरज भारती से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेता नीरज भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें अभी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: 24 साल बाद सामने आया पुराना साथी : पूर्व CM धूमल ने देखते ही पहचाना- गले लगा लिया
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नीरज भारती से बातचीत करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि उनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण हैं।
मतभेद या असहमति होना स्वाभाविक है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा राजनीतिक परिवार है और किसी भी परिवार में समय-समय पर मतभेद या असहमति होना स्वाभाविक है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे मुद्दों का समाधान संवाद और आपसी चर्चा के जरिए निकाला जाए। विक्रमादित्य ने विश्वास जताया कि पार्टी के भीतर उत्पन्न किसी भी प्रकार की नाराजगी को बातचीत से दूर किया जा सकता है।
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को लेकर तैयारियां शुरू
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को लेकर कांग्रेस में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 23 जून को शिमला में उनकी स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर
यह भी पढ़ें- '2 अटैची खुद और तीन भेजते हैं दिल्ली' - नीरज भारती ने बनाई सुक्खू सरकार की रेल, हिली कांग्रेस
‘वीरभद्र सिंह फाउंडेशन’ की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छह देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ वीरभद्र सिंह की विरासत को सम्मान देने का प्रयास है।
‘खालसा टैक्स’ पर बोले मंत्री विक्रमादित्य
साथ ही, पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों से कथित तौर पर वसूले जा रहे ‘खालसा टैक्स’ के मुद्दे पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हिमाचल सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस विषय को पंजाब सरकार के समक्ष उठाएंगे ताकि दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
