शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर का पहला सप्ताह सुक्खू सरकार के लिए अहम रहने वाला है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार शिमला में कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में विधेयकों पर भी लग सकती है मुहर

सुक्खू सरकार की यह कैबिनेट बैठक नवंबर के पहले सप्ताह में शिमला में हो सकती है। फिलहाल 7 नवंबर को बैठक रखे जाने की चर्चा है। हालांकि, इसके अगले दिन दिवाली होने के चलते तारीख में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है। माना जा रहा है कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार शिमला में कैबिनेट की बैठक जरूर करेगी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की सुप्रीम कोर्ट में हार : अनुबंध कर्मियों के हक में आया फैसला, चुकाने होंगे 8 हजार करोड़

16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा विंटर सेशन

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार सत्र में कुल 6 बैठकें रखी गई हैं। विधायकों ने भी सत्र के लिए अपने सवाल भेजने शुरू कर दिए हैं। सरकार इस बार दिसंबर के बजाय नवंबर में ही शीतकालीन सत्र करवा रही है। इसके पीछे वजह यह है कि दिसंबर में न्यू ईयर सीजन के दौरान होने वाली वीआईपी आवाजाही से पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सरकार के चार साल पूरे होने पर 11 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

दिसंबर महीने में हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेरा परिवार सुखी परिवार योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ पर हुई अनहोनी- घर लौटते समय खाई में गिरी कार, युवक की दर्दनाक मौ**त

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की तैयारी

इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी पूरी करने की तैयारी है। ऐसे में 11 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में सरकार इन घोषणाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।