शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज सियासत गरमाने वाली है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा तीसरे बजट की पेशी से पहले भाजपा विधायक दल प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। 

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन

यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सुबह 10:15 बजे विधानसभा परिसर में होगा। भाजपा का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और इस प्रदर्शन का मुख्य कारण होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुआ हमला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके जल के बिना नहीं होता शांत और भूंडा महायज्ञ

होली पर हुआ पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला

होली के दिन बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था। अज्ञात शूटरों ने उनके आवास में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें बंबर ठाकुर और उनके व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSO) घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, लगभग 24-25 राउंड फायरिंग की गई। बंबर ठाकुर को IGMC शिमला में और उनके PSO को एम्स बिलासपुर में उपचार दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज पेश होगा बजट- 25 हजार नौकरियों का हो सकता है ऐलान, इन वर्गों को राहत की उम्मीद

बीजेपी ने खड़े किए सवाल

बीजेपी ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में असमर्थ साबित हो रही है। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे जनता में असुरक्षा का माहौल बन गया है। भाजपा इस मुद्दे को उठाकर विधानसभा में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें