ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आयोजित GST उत्सव कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की कर प्रणाली को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर सुक्खू सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीमेंट जैसी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आर्थिक प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
GST एक ऐतिहासिक उपलब्धि
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स (GST) न केवल कराधान में पारदर्शिता लेकर आया है, बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है उन्होंने कहां कि समय-समय पर GST की स्लैब में किए गए बदलावों से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिली है। छोटे व्यापारी अब बिना जटिल प्रक्रियाओं में उलझे अपना कारोबार आसानी से कर पा रहे हैं, वहीं आम जनता को भी कई वस्तुओं पर घटे हुए टैक्स का लाभ मिला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से अगले 24 घंटे तक नहीं मिलेगी AMBULANCE सेवा...जानें क्या है कारण
रोड शो और संवाद
कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने ऊना बाजार में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात कर GST से जुड़ी जानकारी साझा की। ठाकुर ने उन्हें अभिवादन स्टिकर भी भेंट किए और कहा कि केंद्र सरकार की नीति ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है।
कांग्रेस सरकार पर निशाना
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीमेंट जैसी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आर्थिक प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के दुकानदार की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 65वां रैंक
हिमाचल को मिली पूरी हिस्सेदारी
कांग्रेस के उस आरोप पर भी ठाकुर ने पलटवार किया जिसमें कहा गया था कि केंद्र ने राज्य को GST का हिस्सा नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "GST का हिस्सा समय पर राज्यों को दिया गया है और हिमाचल प्रदेश को भी उसकी पूरी हिस्सेदारी मिली है।"
बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया
बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वहां NDA का "SIR मॉडल" (संघटन, योजना और परिणाम) सफल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA फिर से सत्ता में वापसी करेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैदल चरस सप्लाई करने निकला था युवक, नाके पर पुलिस से हुआ सामना- पहुंचा सलाखों के पीछे
आत्मनिर्भरता की ओर कदम
ठाकुर ने कहा कि GST न केवल कर सुधार है, बल्कि यह आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें।
