कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में हुई एक शादी की हर ओर काफी चर्चा हो रही है। बंजार उपमंडल के थरिंबला गांव में एक 66 साल के आदमी ने 35 वर्षीय महिला के साथ विवाह कर समाज के तयशुदा पैमानों को एक नई चुनौती दी है।
हिमाचल में अनोखी शादी
करीब 31 साल के उम्र अंतर के बावजूद दोनों ने आपसी समझ, सहमति और विश्वास के आधार पर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस फैसले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- लाहौल नहीं जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू : अटल टनल का दौरा भी हुआ रद्द, जानें क्या रही वजह
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कहीं इसे साहसिक कदम माना जा रहा है तो कहीं इसे लेकर हैरानी भी जताई जा रही है। 66 वर्षीय व्यक्ति सोम देव और उसकी दुल्हन की नाचते हुए की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
जानकारी के अनुसार, दोनों ने करीब 20 दिन पहले शादी की थी। ये शादी बेहद सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। न तो कोई बड़ा आयोजन हुआ और न ही दिखावे की होड़- बस परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें- नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का पलटा टेंपो : बच्चों समेत 15 थे सवार, मची चीख- पुकार
हर ओर हो रही शादी की चर्चा
इस शादी का हर ओर काफी चर्चा हो रही है। इस अनोखे रिश्ते ने एक बार फिर समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या शादी जैसे रिश्तों में उम्र सबसे अहम होती है। या फिर दो लोगों के बीच आपसी समझ, सम्मान और सहमति ही असली मायने रखती है।
