बिलासपुर। वीरभूमि कहलाए जाने वाले हिमाचल ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का बेटा देश की सेवा करते हुए कुर्बान हो गया है। वीर जवान की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

देश सेवा करते प्राण किए कुर्बान

आपको बता दें कि जिले के बैहल गांव के तिलक राज CRPF में ASI पद पर तैनात थे। वर्तमान में तिलक राज CRPF की 132 बटालियन में तैनात थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में सूखे जैसे हालात, नहीं बरस रहे बादल- किसान-बागवान परेशान

ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक तिलक राज की तबीयत खराब हो गई और उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगी। जिसके चलते वहां मौजूद तिलक राज के साथी तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सैनिक अस्पताल ले गए। जहां तिलक राज ने दम तोड़ दिया।

पत्नी और दो बेटे छोड़ गए

मिली जानकारी के अनुसार, तिलक राज के परिवार को तिलक राज के देहांत की खबर शुक्रवार देर शाम को मिली। जिसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। तिलक राज अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली मना रहा था परिवार, गौशाला में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली

देह देखकर मची चीख-पुकार

आज सुबह CRPF की एक टुकड़ी तिलक राज की देह लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची- जिसे देखकर पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। दोपहर को तिलक राज का कीरतपुर साहिब के पातालपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें