शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे उनके घर जाकर सुनने का अनूठा कदम उठाया है। इसी के चलते CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ समय बिताया और कई बड़े ऐलान भी किए।
क्वार में ठहरे CM सुक्खू
CM सुक्खू यहां क्वार के धन्द्रवाड़ी में सेवानिवृत्त JBT हरदयाल खेपान के घर में ठहरे। CM ने यहां घर के आंगन में अलाव जलाकर बैठे और ग्रमाीणों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान CM ने यहां जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां दो दिन बाद यहां होगा पूर्व सैनिक भर्ती मेला, भरे जाएंगे इतने पद CM सुक्खू ने कहा कि वे यहां इसलिए आए हैं ताकि वे जान सकें कि डोडरा क्वार में क्या होना चाहिए और क्या मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वे चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी और शिमला के अन्य दुर्गम क्षेत्रों का दौरा करेंगे।महिलाओं को जारी की राशि
आपको बता दें कि CM सुक्खू बीते कल डोडरा-क्वार क्षेत्र पुहंचे। CM का डोडरा-क्वार में ये तीसरा दौरा है। उन्होंने यहां सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत डोडरा-क्वारल की 509 पात्र महिलाओं को 91.62 लाख रुपए की राशि जारी की। इसके अलावा CM सुक्खू ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका समाधान भी निकाला। उन्होंने क्वार में SDM कार्यालय व सिविल अस्पताल का नया भवन बनाने और पंडार सड़क निर्माण के लिए FCA औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें: हिमाचल : ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी युवती, रास्ते में युवक ने की नीचताडोडरा-क्वार को CM ने दी सौगात
CM सुक्खू ने डोडरा-क्वार के लोगों को कई सौगातें दी। उन्होंने-- लगभग 12 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
- 5.43 करोड़ रुपए की लागत से बने गोसांग-जिसकुन सड़क का लोकार्पण किया।
- 5.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डोडरा-चमधार सड़क की आधारशिला रखी।
- 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गोसांग-हरली सड़क की भी आधारशिला रखी।
