शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के डंसा स्थित परशुराम मंदिर परिसर शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यहां सैकड़ों महिलाओं ने एकत्र होकर देवता साहिब दमुख का आशीर्वाद प्राप्त किया
देवता साहिब से मिलने मायके पहुंची बेटियां
इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा। इसी के साथ आगामी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह साफ झलकता रहा। देवता साहिब से मिलने कई महिलाएं अपने ससुराल से गांव आई और आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
मंदिर निर्माण के लिए चढ़ाया लाखों का चढ़ावा
मंदिर समिति के अनुसाक, देवता साहिब दमुख की निर्माणाधीन कोठी की प्राण प्रतिष्ठा इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है। इसी को लेकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
बेटियों ने दिए लाखों रुपये
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से 1.74 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। वहीं, जगूनी क्षेत्र की महिलाओं ने भी देवता की आज्ञा लेकर 1.50 लाख रुपये मंदिर समिति को समर्पित किए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की मणिमहेश डल झील जमी, बर्फ में ढका कैलाश क्षेत्र- यात्रा पर लगा पूरी तरह प्रतिबंध
सुख-समृद्धि की कामना
पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाए रखा। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
168 महिलाओं की भागीदारी
उल्लेखनीय है कि इस मौके पर 168 महिलाओं ने प्रति महिला 1,000 रुपये का योगदान देकर आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। मंदिर समिति के प्रधान, महासचिव, उप प्रधान और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालु महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग को सराहा।
