शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए IGMC शिमला में भर्ती करवाया गया।
दो बार पहुंचे IGMC
बताया जा रहा है कि पहले दोनों को प्राथमिक इलाज देने के बाद घर भेज दिया गया। मगर कुछ देर बाद दोनों की हालत वापस खराब हो गई। ऐसे में उन्हें दोबारा उपचार के लिए IGMC में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल टीमेट मामले में अधिकारियों के खिलााफ FIR, ड्यूटी के वक्त करंट लगने से थम गई थी सांसें
देर रात बिगड़ी सेहत
आपको बता दें कि बीते कल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी शिमला में थे। देर रात अचानक दोनों की सेहर खराब हो गई- जिसके चलते दोनों को उपचार के लिए IGMC शिमला लाया गया।
दोनों IGMC में भर्ती
अब आज सुबह हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दंपत्ति का हाल जानने IGMC शिमला पहुंचे हैं। फिलहाल, दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से जा रहे पांच दोस्तों के साथ हुई अनहोनी- दो ने तोड़ा दम- 3 की हालत गंभीर
डॉक्टरों की निगरानी में दोनों
अभी तक दोनों की सेहत बिगड़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों की टीम ने लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाई हुई है। IGMC द्वारा दोनों को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा री है।
