शिमला। पुरानी कहावत है दे रहा है मगर दुरुस्त आए। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश में हुआ है। पहाड़ी राज्य में पड़ रही बेतहाशा गर्मी के बीच दो दिन की देरी से हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहे लोगों की प्रतीक्षा भी अब समाप्त हो गई है।

अगले 6 दिनों तक होगी जमकर बारिश

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में मानसून की एंट्री कंफर्म हो गई है। इसके साथ ही अगले 6 दिनों तक के लिए प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही साथ मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी मूसलाधार बारिश दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार पर भड़के राज्यपाल: बोले- पद की गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ भी करूंगा

इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 3 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान 28 से 30 जुलाई तक हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। 29 और 30 जून को मानसून की तीव्रता अपने चरम पर होगी इसे लेकर विभाग की तरफ से एडवाइजरी भी जारी हुई है।

तेज हवाएं भी चलेंगी- एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान इंसाफ जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेगी जिनकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक होगी। विभाग ने पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी ऐसे दुर्गम स्थानों पर न जाने की हिदायत दी है जहां पर लैंडस्लाइड या फिर बाढ़ आने का खतरा हो।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें