सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में HRTC बसें प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाती हैं। कुछ HRTC बस चालक अपनी बसों की बहुत अच्छे से देखरेख करते हैं। इसी बीच सिरमौर जिले में स्थित HRTC के नाहन डिपो से एक अनोखा नजारा देखने को मिला है।

खूबसूरत HRTC बस

दरअसल, नाहन डिपो में तैनात चालक राजीव कुमार ने बस को अपने खर्चे पर बेहद खूबसूरती से सजाया है। यह खूबसूरत बस हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे में धुत्त युवकों ने पहले दुकान पर चढ़ाई गाड़ी, फिर दुकानदार को पीटा

नाइट किंग नाम से मशहूर

आपको बता दें कि HRTC बस चालक राजीव कुमार देहरादून-नाहन-चंडीगढ़-शिमला रूट की AC बस में सेवाएं देते हैं। निगम की यह बस नाइट किंग के नाम से मशहूर है। राजीव कुमार ने इस बस को नई दुल्हन की तरह सजाया है। राजीन कुमार नाहन मुख्यालय के साथ लगते भूड़पुर गांव के रहने वाले हैं। राजीव ने साल 2019 में HRTC से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2022 के अक्टूबर महीने से वो नाहन डिपो में सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी सेना में बनी केप्टन, कंधे पर स्टार लगाते भावुक हुए माता-पिता

ड्राइवर खुद करता है खर्चा 

राजीव एक शानदार ड्राइवर होने के साथ-साथ अच्छे मेकेनिक भी हैं। राजीव अपनी बस की मरम्मत खुद ही करते हैं। साथ ही अन्य बस चालकों की भी तकनीकी मदद करते हैं।

बस को मानता है परिवार का हिस्सा

राजीव ने अपनी बस को रंग-बिरंगे फूलों, झिलमिलाते रिबन और सजावटी चीजों से सजाया हुआ है। राजीव ने बताया कि वो अपनी बस को सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि HRTC बस में बैठने वाले यात्री इसकी तारीफ करें और सफर का मजा लें। यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों पर अगले 48 घंटे भारी

सजावट देख हर कोई आकर्षित

निगम के अधिकारियों ने बताया कि राजीव जिस बस को चलाता है- वो बस काफी अच्छी हालत में है। उन्होंने बताया कि बहुत बार ऐसा होता है कि बस में आए हल्के फाल्ट भी राजीव खुद ही ठीक करवा देता है। उन्होंने बताया कि राजीव ने अपने खर्च पर बस में आगे-पीछे पेंट, लाइटिंग और अन्य बंपर का काम करवाया है। इतना ही नहीं बस के कैबिन और सीटों की साजवट करवाई हुई है। बस की सजावट देख हर कोई आकर्षित हो जाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें