चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में राज्य विद्युत बोर्ड परिषद द्वारा दो परियोजना निर्माण मंडलों को खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रत्येक मंडल के तहत दो उपमंडल शामिल किए गए हैं। चंबा मंडल में सेईकोठी-प्रथम 15 मेगावाट और सेईकोठी-द्वितीय 18 मेगावाट परियोजनाएं शामिल हैं, जबकि तीसा मंडल में देवीकोठी 16 मेगावाट और हैल 18 मेगावाट परियोजनाएं संचालित होंगी। इन परियोजनाओं के लिए सरकार ने मंडल और उपमंडल स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती हेतु अधिसूचना जारी की है।

परियोजना निर्माण मंडल चंबा के तहत नियुक्तियां:

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI ऑफिसर बन ठगे 17.50 लाख
  • वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता- 1 पद
  • सहायक अभियंता- 2 पद
  • सुपरिंटेंड ग्रेड-II- 1 पद
  • सुपरिंटेंड डी/ए- 1 पद
  • वरिष्ठ सहायक- 1 पद
  • क्लर्क- 1 पद
  • जेएओ (अकाउंट)- 1 पद
  • चपरासी- 2 पद
  • चौकीदार- 1 पद
  • स्वीपर- 1 पद
  • जेडीएम- 1 पद
  • कनिष्ठ अभियंता- 6 पद

परियोजना मंडल तीसा के तहत नियुक्तियां

  • वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता- 1 पद
  • सहायक अभियंता:- 3 पद
  • सुपरिंटेंड ग्रेड-II- 1 पद
  • सुपरिंटेंड डी/ए- 1 पद
  • वरिष्ठ सहायक-1 पद
  • क्लर्क-3 पद
  • जेएओ (अकाउंट)- 1 पद
  • चपरासी- 2 पद
  • चौकीदार- 1 पद
  • स्वीपर- 1 पद
  • जेडीएम-1 पद
  • कनिष्ठ अभियंता- 7 पद
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिछले 12 दिन से लापता था पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, नाले में मिली देह

भारत सरकार और जर्मनी के बीच हुआ है समझौता

हिमाचल प्रदेश की इन चार प्रमुख विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए भारत सरकार और जर्मनी के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है। इस समझौते के तहत जर्मनी के KFWU डेवलपमेंट बैंक से 80 मिलियन यूरो (लगभग 654 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता और 1.5 मिलियन यूरो (लगभग 12 करोड़ रुपये) का अनुदान प्रदान किया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें