शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में संजौली मस्जिद विवाद के बीच संजौली में हिंदू जागरण मंच के समर्थक संजौली चौक पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री कमल गौतम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कमल गौतम ने कहा कि वह यहां हिंदू लोगों की भावनाओं का ख्याल रखने के लिए संजौली बाजार पहुंचे है। इस मौके पर वहां पहुंचे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

हिंदुओ की आवाज दबाने की कोशिश- गौतम

बता दें कि नारेबाजी के बीच पुलिस ने पहले सभी समर्थकों को मौके से खदेड़ने की कोशिश की। जिसके बाद स्थिति से निपटने के लिए 1 को गिरफ्तार किया गया। वहीं कमल गौतम का कहना है किसरकार हिंदुओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़ें: DC शिमला की उपद्रवियों को सीधी चेतावनी, मस्जिद मामले में जानिए नई अपडेट

संजौली बाजार किया बंद

संजौली बाजार में दुकानों को भी बंद करवाया गया है।मस्जिद विवाद के बीच संजौली में 1,000 जवानों को तैनात किया गया है। संजौली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है। ये धारा सुबह 7 बजे से रात 11.59 बजे तक लागू रहने वाली है। वहीं, भारी पुलिस बल तैनाती के साथ पुलिस के दंगा नियंत्रक वाहन भी मौके पर पहुंचे है। यह भी पढ़ें: सुक्खू बोले-मस्जिद विवाद को ना दें राजनीतिक रंग, जयराम ठाकुर ने भी दी प्रतिक्रिया

लोग पैदल चलने को मजबूर

संजौली बाजार में बसों की आवाजाही बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। , बता दें कि प्रदेश की सभी छह बटालियन जवानों के साथ महिला सुरक्षा जवान भी संजौली में मौजूद है। वहीं प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी उपद्रवी अगर पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें