शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी पंचायतीराज चुनाव की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो। मगर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने जिला परिषद सदस्यों के लिए संभावित प्रत्याशियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर
इसके तहत संगठन स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होकर मजबूत दावेदारों की तलाश कर रही हैं। जिलास्तरीय इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर वार्ड से संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर भेजें, ताकि समय रहते पैनल तैयार किया जा सके।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी
जिला परिषद उम्मीदवारों की तलाश
पार्टी नेतृत्व ने साफ किया है कि ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ हो और जो सामाजिक तौर पर सक्रिय हों। साथ ही संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और चुनाव जीतने की क्षमता भी अहम मापदंड होगी।
भाजपा की तैयारियां तेज
पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए गठित कमेटी की कमान विपिन सिंह परमार को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में जिला इकाइयों से आए नामों की समीक्षा की जाएगी और एक संतुलित व मजबूत सूची तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से लड़की को उठा ले गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पंजाब से पकड़ा- मासूम रेस्क्यू
हाईकमान करेगा अंतिम फैसला
जिला स्तर से प्रस्तावित नामों को अंतिम रूप पार्टी हाईकमान देगा। यानी स्थानीय फीडबैक और संगठनात्मक रिपोर्ट के आधार पर टिकट वितरण तय किया जाएगा और अंतिम फैसला लिया जाएगा।
पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करना
उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक अनुभव, साफ-सुथरी छवि और जीत की संभावना को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि पंचायत स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करते हुए अधिकतम सीटों पर जीत हासिल करना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में सफर कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढेर सारी चरस बरामद- पहुंचा जेल
नहीं बरतना चाहती कोई ढील
पार्टी की यह सक्रियता साफ संकेत दे रही है कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कोई ढील नहीं बरतना चाहती। भाजपा पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
