शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए लाखों का दान दिया है। बता दें कि इस शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले शख्स ने भी अपनी श्रद्धा अनुसार ये दान दिया है।
शोघी के रहने वाले हैं लोकेंद्र
बताते चलें कि 144 साल बाद आए इस ऐतिहासिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य इंतजाम किए हैं। इस मौके पर देशभर से कई दानवीरों ने अपना योगदान दिया है और इनमें से एक नाम है शिमला जिले के शोघी से ताल्लुक रखने वाले लोकेंद्र सिंह चंदेल का, जिन्होंने 50लाख की राशि दान की है।
यह भी पढ़ें : पहाड़ों की लेडी ड्राइवर, पति और परिवार ने छोड़ा साथ- ऐसे बनाई खुद की पहचान
भोजन के लिए 50 लाख का दान
लोकेंद्र सिंह चंदेल ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु 50 लाख 2 हजार रुपये का दान किया है। उन्होंने यह चेक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सौंपा। इस दान के जरिए लोकेंद्र ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और उनकी भव्य व्यवस्था में योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में भी कर चुके हैं दान
बताते चलें कि लोकेंद्र ने केवल महाकुंभ तक सीमित नहीं रहते हुए समाज सेवा का विस्तार किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 5 हजार रुपये का चेक भी सौंपा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी उन्होंने 2 लाख 5 हजार रुपये का दान किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के बीच खिली रही धूप
राज्यपाल ने जताया आभार
वहीं, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने लोकेंद्र सिंह चंदेल के इस दान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सद्भावना और मानवता का महान उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध परंपरा से जोड़ता है। महाकुंभ हर सनातनी के लिए एक अवसर है, जहां वह किसी न किसी रूप में ईश्वरीय कार्य में योगदान दे सकता है।
