शिमला। हिमाचल हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश, जलभराव, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

DC को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

बिगड़ते मौसम को देखते हुए मुख्य सचिव केके पंत ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 4 दिन होगी तेज बारिश : कई जिलों में अलर्ट; भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बता दें कि बीती रात से लेकर आज सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी शिमला सहित कई जिलों में लगातार बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है और लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

शिमला में मकान पर गिरा पेड़

लगातार हुई बारिश का असर राजधानी शिमला में भी देखने को मिला। ओल्ड बैरियर क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर एक मकान की छत पर गिर गया। हादसे के समय मकान में लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान को नुकसान पहुंचा है और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून दे रहा जख्म: 66 लोगों ने गंवाया जीवन, करीब 100 सड़कें बंद

फ्लैश फ्लड और जलभराव का अलर्ट

IMD ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए गुरुवार सुबह 9 बजे तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में जलभराव और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश के कारण छोटे नाले और खड्ड अचानक उफान पर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है।

DC को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

राज्य में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए मुख्य सचिव केके पंत ने सभी जिलों के DC को मानसून के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को भी हर समय तैयार रखने को कहा गया है- ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सहेली संग अस्पताल गई युवती नहीं लौटी घर, मां बोली- भगा कर ले गया युवक

अगले कई दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जुलाई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने की संभावना है, जिसके चलते केवल चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में ही यलो अलर्ट रहेगा।

तेज बारिश का अलर्ट

इसके बाद 25 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में फिर से तेज बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जुलाई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं होगा और इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाकिए का कारनामा : डेढ़ साल से नहीं बांटी एक भी डाक, कमरे से मिला चिट्ठियों का ढेर

कई स्कूलों की छुट्टी

कुल्लू जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उपायुक्त कुल्लू ने आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया है। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कई क्षेत्रों में लगातार बरसते रहे बादल

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह सात बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही। इसके बाद भी दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने दैनिक गतिविधियों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दोस्तों के साथ शॉपिंग करने गए युवक की मौ.त, चंडीगढ़ के होटल में पड़ा मिला

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और खड्डों के पास जाने से परहेज करें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें