#यूटिलिटी

July 23, 2026

हिमाचल में मानसून दे रहा जख्म: 66 लोगों ने गंवाया जीवन, करीब 100 सड़कें बंद

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

शेयर करें:

Himachal Weather Rain Yellow Alert IMD Monsoon Landslide Boh Valley Road Closed Flash Flood Disaster

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 28 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। प्रदेशभर में भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण करीब 100 सड़कें बंद हैं, जबकि इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सहेली संग अस्पताल गई युवती नहीं लौटी घर, मां बोली- भगा कर ले गया युवक

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 से 26 जुलाई के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और ऊना के अलग-अलग क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है।

करीब 100 सड़कें बंद

लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन हो रहा है। मलबा आने से करीब 100 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और प्रशासन सड़कें बहाल करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाकिए का कारनामा : डेढ़ साल से नहीं बांटी एक भी डाक, कमरे से मिला चिट्ठियों का ढेर

पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि मौसम को देखते हुए केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

बोह घाटी में तबाही के निशान

कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। प्रभावित परिवार अपने बह गए सामान और गहनों की तलाश में जुटे हैं। क्षेत्र में मक्की की फसल बर्बाद हो चुकी है। कई सड़कें, संपर्क मार्ग और पुलियां बह जाने से गांवों का संपर्क टूट गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 4 दिन होगी तेज बारिश : कई जिलों में अलर्ट; भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

लोगों के ठहरने का इंतजाम

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने 160 प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह में की है। वहीं बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

नाले के बहाव ने बढ़ाई मुश्किलें

नियांगल पंचायत के मियोली गांव में नाले का बहाव बदलने से 15 घर खतरे की जद में आ गए हैं। इनमें से चार परिवारों के मकानों और आंगनों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख