सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला पुलिस को उस समय गहरा आघात लगा- जब माजरा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। चंडीगढ़ स्थित PGI में जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग हारने के बाद उनके निधन की खबर ने पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।

हेड कांस्टेबल का निधन

वर्ष 2008 में बतौर कांस्टेबल पुलिस विभाग में भर्ती हुए कुलदीप सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक अलग पहचान बनाई। पदोन्नति के बाद हेड कांस्टेबल के रूप में उन्होंने वर्ष 2024 से माजरा थाने में सेवाएं दीं। एक कुशल जांच अधिकारी IO के तौर पर उनकी कार्यशैली को सहकर्मी और अधिकारी बेहद सराहते थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौ*त- 12 घंटे बाद मिली देह, सदमे में परिवार

अचानक बिगड़ गई तबीयत

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर लौटे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। परिवार और विभाग को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे। मगर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक

तहसील पच्छाद के गांव बोहलघाट (डाकघर गागल शिकौर) निवासी कुलदीप सिंह के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं।

 

यह भी पढ़ें : सिया ह*त्याकांड में नया मोड़: आरोपी की मां ने पुलिस पर उठाए सवाल, बोली- दबाव डालने की कोशिश

पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सिरमौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने कुलदीप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक समर्पित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें