#अपराध

April 23, 2026

सिया ह*त्याकांड में नया मोड़: आरोपी की मां ने पुलिस पर उठाए सवाल, बोली- दबाव डालने की कोशिश

आरोपी विकास की मां ने पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल

शेयर करें:

siya murder case

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चर्चित सिया हत्याकांड में अब एक नया और संवेदनशील मोड़ सामने आया है। जहां एक तरफ पुलिस पूछताछ में आरोपी से जुड़े खुलासे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपी की मां ने जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मां के बयान ने पूरे मामले को और उलझा दिया है और अब यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि जांच की पारदर्शिता पर भी सवाल बनता जा रहा है।

मां बोलीं- दबाव में लाकर आरोप कबूलने की न हो कोशिश

आरोपी विकास पटियाल की माता सुनीता ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनका बेटा इस जघन्य अपराध में दोषी है तो पुलिस पुख्ता सबूत पेश करे और उसे सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए। लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना ठोस साक्ष्यों के पुलिस दबाव बनाकर उससे कुछ भी कबूल करवाने की कोशिश कर रही है, जो न्याय के खिलाफ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव बना 'मिनी विधानसभा' का दंगल, सुक्खू सरकार की साख और भाजपा का इम्तिहान

घटना वाले दिन को लेकर मां का दावा

सुनीता के अनुसार, वारदात वाले दिन वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घास लेने घर से निकल गई थीं। उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज किया कि उस दिन विकास का उनसे कोई झगड़ा हुआ था या वह नाराज होकर घर से निकला था। उनका कहना है कि गांव की दो महिलाओं ने भी घटना से पहले विकास को देखा था, जहां वह सिर झुकाकर शांत तरीके से निकल गया था। अगर उसके मन में कोई आपराधिक इरादा होता तो वह उसी समय कुछ कर सकता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल जा रही लड़की को जबरन अपने घर ले गया युवक, की नीचता- अब मिली कठोर सजा

सबूतों को लेकर उठे सवाल

सुनीता ने पुलिस से मांग की है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो खून से सने कपड़े, दराट या अन्य हथियार जैसे सबूत सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस रिमांड या सामाजिक दबाव के चलते विकास चुप तो नहीं है।

स्थानीय लोगों की भी प्रतिक्रिया

गोपालपुर क्षेत्र के निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि विकास पटियाल का व्यवहार हमेशा शांत रहा है और वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। उन्होंने कहा कि हत्या में उसका नाम सामने आने से लोग हैरान हैं और सच्चाई को तथ्यों के साथ सामने लाना जरूरी है। साथ ही इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दूध सप्लाई करने निकले थे दो भाई, जीप की ट्रक से हुई टक्कर- एक नहीं बच पाया

पीड़ित परिवार का दर्द

वहीं, मृतका सिया गुलेरिया के पिता जोगिंद्र सिंह ने कहा कि उनकी दुनिया उजड़ चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी से उन्हें कुछ संतोष जरूर है, लेकिन वह चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और दोषी को सजा मिले।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख