शिमला। घर जाने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती, लेकिन दीवाली आते ही घर लौटने का बहाना हर किसी के पास होता है। चंडीगढ़ और आसपास के शहरों में नौकरी, कारोबार या पढ़ाई कर रहे हिमाचल के हजारों लोग इस त्यौहार पर अपनों के बीच पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।
दीवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने 6 और 7 नवंबर को चंडीगढ़ से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों के लिए 29 अतिरिक्त स्पैशल बसें चलाने का फैसला लिया है। इससे लोगों के लिए घर पहुंचना थोड़ा आसान होगा और बसों में सीट के लिए होने वाली भागदौड़ से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा, पहले से सीट करें रिजर्व
इन स्पैशल बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। इसके लिए यात्री HRTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। निगम ने लोगों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते टिकट बुक कर लें। इससे दीवाली के दिनों में बस में सीट मिलने को लेकर होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा और लोग आराम से अपने घर पहुंच सकेंगे।
यह भी पढ़ें : आज सराहन में होगा राजा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
सीटें फुल हुईं तो रूट पर और स्पैशल बसें चलेंगी
HRTC ने यात्रियों की मांग को देखते हुए अभी 29 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। अगर ऑनलाइन बुकिंग के दौरान किसी रूट की सभी सीटें भर जाती हैं और यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है, तो निगम उस रूट पर जरूरत के हिसाब से और स्पैशल बसें भी चला सकता है। यानी जिन रूटों पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होगी, वहां अतिरिक्त बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
दीवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल आने वालों की बढ़ जाती है भीड़
दीवाली के मौके पर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई करने वाले हिमाचल के हजारों लोग अपने घर लौटते हैं। त्यौहार नजदीक आते ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और कई बार लोगों को बस में सीट पाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 1500 रुपए-300 यूनिट फ्री बिजली योजना में जुड़ेगे कई और नाम
ऐसे में HRTC की ओर से 29 अतिरिक्त स्पैशल बसें चलाने का फैसला यात्रियों के लिए काफी राहत भरा माना जा रहा है। इससे लोगों को घर पहुंचने के लिए ज्यादा बसों का विकल्प मिलेगा और त्यौहार के दौरान सफर कुछ आसान हो सकेगा।
