उत्तराखंड/शिमला। हिमाचल प्रदेश में काम की तलाश में आ रही एक महिला ने बस अड्डे के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश आ रही थी। बस स्टैंड पर जब बस कुछ देर के लिए रूकी तो महिला शौचालय में गई थी। इसी बीच अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया।

उत्तराखंड से हिमाचल आ रही थी महिला

दरअसल उत्तराखंड के ऋषिकेश में श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब शौचालय में गई महिला जोर जोर से चीखने लगी। महिला की चीखें सुन कर उसके परिवार के सदस्य और अन्य लोग जब शौचालय में पहुंचे तो महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। महिला नेपाली मूल के एक परिवार से संबंध रखती है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मलबे और चट्टानों की चपेट में आया सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर पलटा- HRTC बस..

महिला की पहचान 21 वर्षीय ज्योति थापा पत्नी मनीष थापा के रूप में हुई है। यह नेपाली मूल का परिवार है और कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि आज ज्योति अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश आ रही थी। उनकी बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रूकी थी। 

बस स्टैंड के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

जिसके चलते ज्योति शौचालय गई थी। इसी बीच अचानक शौचालय से ज्योति की चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। जिस पर उसके परिवार और अन्य लोग मदद के लिए शौचालय में पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही आईएसबीटी में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को तुंरत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : धागा मिल में मशीन की चपेट में आया कामगार, परिजनों ने कंपनी पर लगाए आरोप- जमकर काटा बवाल

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई और समझदारी के चलते महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिससे मां और बच्चे की जान बच गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को श्रीनगर के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे की जांच करने पर बताया कि दोनों स्वस्थ हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें