शिमला। आप जिस शहर में रह रहे हैं, वह सुरक्षित है शायद नहीं भारत के नए भूकंपीय मानचित्र ने एक ऐसा सच उजागर किया है जिसने वैज्ञानिकों से लेकर प्रशासन तक सबकी नींद उड़ा दी है।भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 2025 के लिए देश का नया 'भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र' (Seismic Zoning Map) जारी किया है।

 

इस नए नक्शे ने वैज्ञानिकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अब देश का एक बड़ा हिस्सा 'हाई रिस्क' यानी भारी खतरे वाले क्षेत्र में आ गया है। पहली बार हिमालय को ‘अत्यंत खतरनाक जोन’- Zone VI- घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है: धरती अब पहले से कहीं ज्यादा बेचैन है और आने वाला समय विनाशकारी झटकों से भरा हो सकता है। 

ये जिले खतरनाक जोन में शामिल

शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति शामिल हैं सीधे देश के सबसे खतरनाक भूकंप ज़ोन-VI में डाल दिया गया है। यानी अब वैज्ञानिक साफ़ चेतावनी दे रहे हैं कि हिमाचल वह इलाका है जहां कभी भी बड़ा झटका जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: "राधे-राधे क्यों बोल रहे हो ?" कहने पर ट्रोल हुए CM सुक्खू: वायरल वीडियो पर भड़की जनता

पहली बार Zone-VI शामिल

भारत ने भूकंप डिजाइन कोड (BIS-2025) के तहत पूरा देश नए सिस्मिक डेटा, फॉल्ट लाइन्स, विवर्तनिकी और ऐतिहासिक भूकंप रिकॉर्ड के आधार पर री-ज़ोनिंग किया है। पहले देश सिर्फ चार ज़ोन- II, III, IV और V में बंटा था। अब एक नया Zone-VI जोड़ा गया है जो सबसे खतरनाक माना गया है।

पूरा हिमालय सीधे सबसे खतरनाक Zone-VI में

  • पूरा हिमालय (J&K से लेकर अरुणाचल तक) अब Zone-VI में
  • यानी: शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सोलन, कुल्लू, लाहौल-स्पीति- सब उच्च जोखिम में
  • पहले हिमाचल के जिले Zone-IV और Zone-V में बंटे थे, अब सभी सबसे खतरनाक श्रेणी में आ गए हैं

वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट के टकराव से दबाव लगातार बढ़ रहा है। 200 साल से कोई बड़ा भूकंप न आने के कारण खतरा और ज्यादा है क्योंकि ऊर्जा लगातार जमा हो रही है।

भारत में भूकंप संवेदनशीलता और बढ़ी

पहले 59% भूमि भूकंप खतरों में थी, अब यह 61% हो गई। वहीं देश की 75% आबादी अब सिस्मिकली एक्टिव ज़ोन में रहती है। ज़ोन बाउंड्री अब प्रशासनिक सीमाओं से नहीं, भूवैज्ञानिक फॉल्ट लाइन्स से तय होंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : सेना में बड़ा अफसर बना बेटा, माता-पिता ने गोद में उठाकर मनाया जश्न- हुए भावुक

कौन-कौन से शहर सबसे खतरनाक Zone-VI में?

  • नए मैप के अनुसार Zone-VI के शहर:
  • शिमला, मंडी, दार्जिलिंग, लेह, पंचकूला, अगरतला, भुज, शिलांग
  • हिमाचल के कई बड़े शहर जैसे रामपुर पहली बार एक ही अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में दर्ज किए गए हैं।

कहां- कितना खतरा

1. जोन II: बहुत कम खतरा (11% भूमि), दक्षिण भारत के कुछ हिस्से.
2. जोन III: मध्यम खतरा (30% भूमि), मध्य भारत.
3. जोन IV: उच्च खतरा (18% भूमि), दिल्ली, मुंबई जैसे शहर.
4. जोन V: बहुत उच्च खतरा (11% भूमि), गुजरात का कच्छ, पूर्वोत्तर.
5. जोन VI: सबसे ऊंचा खतरा (नया), पूरा हिमालय- जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल तक.

नए नियमों से क्या बदलेगा?

  • उच्च जोखिम क्षेत्रों में भवन निर्माण के कड़े नियम लागू होंगे
  • नरम मिट्टी वाले क्षेत्रों में नए कंस्ट्रक्शन पर रोक लग सकती है
  • हिमालयी राज्यों में भवन सुरक्षा को लेकर एक जैसे मानक बनेंगे
  • नई बस्तियों की प्लानिंग करते समय फॉल्ट लाइन्स को प्राथमिकता देनी होगी

यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर की Mercedes का दिल्ली में तांडव: 3 लोगों को कुचला दिया- एक का टूटा दम

नए मानचित्र के क्या बदलाव?

1. उच्च जोखिम वाले इलाकों में मजबूत और सुरक्षित निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.
2. नरम मिट्टी या सक्रिय भ्रंशों (फॉल्ट लाइन्स) के पास नई बस्तियों और इमारतों के विस्तार पर रोक लग सकेगी.
3. हिमालयी राज्यों में एक जैसे भवन सुरक्षा मानक लागू किए जा सकेंगे, जिससे नुकसान कम करने में मदद मिलेगी.


सरल शब्दों में, यह नया मानचित्र बताता है कि भारत का बड़ा हिस्सा भूकंप के खतरे में है और अब पहले से ज्यादा सावधानी और बेहतर निर्माण की जरूरत है. नया भूकंप मानचित्र साफ़ संकेत देता है कि हिमाचल आने वाले समय में बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा। अब प्रशासन, सरकार और जनता- तीनों को बेहतर निर्माण, मजबूत स्ट्रक्चर और अवेयरनेस पर ध्यान देना होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें