#धर्म
October 29, 2026
हिमाचल में करवाचौथ की धूम: 16 श्रृंगार में सजी सुहागन महिलाएं, जानें कब निकलेगा चंद्रमा
करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
शेयर करें:

शिमला। आज यानी 29 अक्तूबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं। करवाचौथ को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं करवा माता के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा करती हैं।
करवाचौथ का इंतजार महिलाओं को पूरे साल रहता है। इस त्योहार पर सुहाग से जुड़ी चीजों का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं सज संवर कर पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस व्रत को चांद को देखकर खोला जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि चांद कब निकलेगा।
ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता के अनुसार, करवाचौथ की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी और 29 अक्तूबर की रात 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। करवाचौथ पर रात 8 बजे चांद निकलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पांच दिन बारिश-बर्फबारी : तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल, 6 जिलों में अलर्ट
चांद निकलने के बाद महिलाएं उसकी पूजा करेंगी और अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलेंगी। हालांकि, चांद निकलने का समय अलग-अलग जगहों पर थोड़ा अलग हो सकता है।
करवाचौथ के दिन मौसम महिलाओं की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्तूबर को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अगर रात के समय बादल छाए रहे, तो महिलाओं को चांद के दर्शन के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिम में कसरत कर रहा था टीचर, अचानक पड़ा दिल का दौरा- हुई मौ**त
करवाचौथ पर महिलाएं चांद देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में अगर चांद बादलों के पीछे छिपा रहा, तो व्रत खोलने में देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्तूबर को बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : करवा चौथ पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी छुट्टी- स्कूल-कॉलेज भी बंद
ऐसे में करवाचौथ के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाए रहने से चांद के दर्शन में देरी हो सकती है और महिलाओं को अपना व्रत खोलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।