मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही चिट्टा तस्करी के बीच जिला कारागार मंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान जेल प्रशासन ने नाकाम कर दिया।

जेल में बंद था नशेड़ी पति

बताया जा रहा है कि यह कोशिश कैदी की पत्नी ने की थी, जो मुलाकात के बहाने जेल पहुंची थी। मामले में पुलिस ने 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और नियमानुसार उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसान की बेटी ने रचा इतिहास, पास की कठिन परीक्षा- देशभर में पाया 75वां रैंक

चिट्टा लेकर पहुंची पत्नी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर जिला कारागार मंडी में कैदियों से मिलने के लिए नियमित मुलाकात का समय चल रहा था। इसी दौरान  बागाचनोगी, मंडी की सुनीता अपने पति सूरज कुमार शर्मा से मिलने जेल पहुंची थी।

कपड़े में लपेट कर दिया चिट्टा

बताया जा रहा है कि उसका पति पहले से ही चिट्टा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मुलाकात के दौरान महिला ने कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिले नए राज्यपाल: 13 महीने जेल में रहे, RSS से नाता- जानें कौन हैं कविंदर गुप्ता?

चैकिंग के दौरान पकड़ी गई

हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला की गतिविधियों पर शक होने पर जांच की। जांच के दौरान कपड़ों में छिपाकर लाया गया संदिग्ध पदार्थ बरामद कर लिया गया।

जांच में चिट्टा होने की पुष्टि

जेल स्टाफ द्वारा बरामद किए गए पदार्थ की जांच की गई, जिसमें यह चिट्टा प्रतीत हुआ। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 1.3 ग्राम पाया गया। इसके बाद जिला कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 24 वर्षीय लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, ब्यास में मिली देह

चिट्टा तस्करी मामले में बंद है पति

बताया जा रहा है कि जिस कैदी को चिट्टा पहुंचाने की कोशिश की गई, वह पहले से ही चिट्टा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस का मानना है कि आरोपी को नशे की तलब पूरी करने के लिए उसकी पत्नी को भी इस अवैध काम में शामिल किया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या महिला किसी बड़े नेटवर्क के संपर्क में थी या यह प्रयास केवल व्यक्तिगत स्तर पर किया गया था।

चिट्टे की लत बन रही बड़ी समस्या

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिट्टे की लत कई बार कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। कई मामलों में देखा गया है कि नशे के आदी आरोपी जब लंबे समय तक नशा नहीं कर पाते तो उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 5 लोगों में से दो ने छलांग लगाकर बचाई जा.न; मची चीख-पुकार

जेल में परेशानी हो जाती है चिट्टेरी

ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां जेल में बंद आरोपी चिट्टे की तलब के कारण परेशान हो जाते हैं। यही कारण है कि कुछ मामलों में नशे की आपूर्ति के लिए बाहरी लोगों को भी इस अवैध गतिविधि में शामिल कर लिया जाता है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जिला कारागार मंडी में कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 1 KM पहले ही हो गया था टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रुका चालक- हुआ बस हाद.सा

चिट्टा तस्करी चिंता का विषय

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से चिट्टा तस्करी और नशे का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे का जाल युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है।

आए दिन सामने आ रहे मामले

विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों और हाईवे से जुड़े इलाकों में चिट्टा तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर नशे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की कोशिश करते हैं। जेल तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का यह मामला भी इस बात की ओर इशारा करता है कि नशे का जाल अब समाज के विभिन्न स्तरों तक फैलता जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें