सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित वाकनाघाट में बनी बाहरा विश्वविद्यालय में रैगिंग के आरोप में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने रैंगिग के मामले में अब तक बाहरा विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये तीन हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की, जिसके बाद मंडी के बल्ह निवासी चिराग राणा, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी करण डोगरा, और हमीरपुर के भोटा निवासी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर बैठे मोटी कमाई करने चली थी महिला, लगा 20.38 लाख का चूना

प्रथम वर्ष के छात्र के साथ की मारपीट

बता दें कि बाहरा विश्वविद्यालय में शनिवार रात के समय सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र को कमरे में बुलाकर खूब पीटा। जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोमवार को छात्र ने पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: अवैध मस्जिद निर्माण के लिए कहां से आया फंड? जल्द होगा खुलासा

गालीगलौज कर बेल्ट से मारा

बता दें कि प्रथम वर्ष के इस छात्र को सीनियर छात्रों ने पहले गालीगलौज की । इसके बाद उसे जबरन नशा करवा रहे थे। जब वह नहीं माना तो उसे थप्पड़ और बेल्ट से मार रहे हैं। जिसके बाद मंगलवार को बाहरा विश्वविद्यालय के प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा है। जिसमें उनका कहना था कि इस मामले में आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई है।

विवि से भी निकाले गए छात्र

वहीं, विवि प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई और दोषी पाए गए छात्रों को विश्वविद्यालय और हास्टल से निकाल दिया गया है। वहीं, इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस क्या कहती है

पुलिस का कहना है कि यह मामला छात्रों की आपसी रंजिश के चलते हुए है। बताया जा रहा है कि प्रथम वर्ष क छात्र और सीनियर में से एक छात्र एक स्कूल में पढ़ा करते थे। यह भी पढ़ें: 5 मिनट में खत्म हो गया प्रश्नकाल, अंतिम दिन सुक्खू सरकार के पास नहीं थे जवाब एसपी सोलन गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें