नाहन। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से विवाहित महिलाओं के साथ ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही प्रताड़ना के कई मामले सामने आए हैं। इसी बीच अब हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक अनोखा मामला सामना आया है। यहां एक दामाद ने ससुराल वालों पर बीच सड़क में मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

ससुराल वालों ने की दामाद की धुनाई

इस मारपीट में नाहन स्थित सैनवाला क्षेत्र के रहने वाले दीपक को काफी चोटें आई हैं। जिसके चलते वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दीपक ने इस संदर्भ में माजरा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

चार साल से मायके में रह रही थी पत्नी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी अपनी पत्नी मनीषा के साथ पिछले चार साल से अनबन चल रही थी। जिसके चलते वह मायके में ही रह रही थी। आज वह समझौता करने के लिए अपनी पत्नी के साथ पांवटा साहिब अदालत में पेश होने गया था।

बीच सड़क में की मारपीट

उसने बताया कि अदालत में हमारी सुलाह हो गई थी और मनीषा ससुराल आने के लिए तैयार हो गई थी। इसके बाद वह निजी बस से मनीषा के साथ पांवटा साहिब से नाहन के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें: IPL 2024: धर्मशाला स्टेडियम के मैच की टिकट फिर हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम इसी बीच ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने कोलर के पार बस को रोक कर उसे और उसकी पत्नी को बस से नीचे उतार दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसका फोन और पैसे भी छीन लिए। यह भी पढ़ें: चुनावों के बीच CM सुक्खू ने बताई डेट: जानें, महिलाओं के खाते में कब आएंगे 3000 इसके बाद फिर उन्होंने उसके साथ बीच सड़क में मारपीट शुरू कर दी और पीट-पीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें