कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जयसिंहपुर उपमंडल में एक विवाहित महिला ने अपने जेठ पर लंबे समय से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जेठ से परेशान महिला पहुंची थाने
महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति और जेठ दोनों ही रोजगार के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बाइक से नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो यार, हेलमेट में छिपाया था चिट्टा- हुए अरेस्ट
छेड़छाड़ के लगाए गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि जब भी उसका जेठ 15 से 20 दिनों के अंतराल पर घर आता था, वह उसके साथ अनुचित व्यवहार करता और छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।
कई बार की गंदी हरकत
महिला का कहना है कि उसने सामाजिक बदनामी और पारिवारिक रिश्तों को देखते हुए लंबे समय तक इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। उसे उम्मीद थी कि समय के साथ आरोपी अपनी हरकतों से बाज आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि आरोपी लगातार उसके साथ गलत व्यवहार करता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल लोक निर्माण विभाग के JE की मौ**त, PGI में दो महीने तक लड़ी जिंदगी की जंग
महिला ने शिकायत करवाई दर्ज
पीड़िता के मुताबिक, सोमवार को आरोपी ने एक बार फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने चुप्पी तोड़ने का फैसला लिया और लंबागांव थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की पुष्टि करते हुए बैजनाथ के DSP संदीप शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : रातभर परिवार करता रहा इंतजार, सुबह खाई में मिली कार; अंदर पड़ी थी पटवारी की देह
उचित कार्रवाइई की जाएगी
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
