ऊना। हिमाचल में लगातार बढ़ रही आत्महत्या के मामलों की संख्या अपने आप में काफी ज्यादा परेशान करने वाली है। ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से सामने आया है, जहां कांगड़ा जिला निवासी एक 21 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। जान गंवाने वाले लड़के का नाम साहिल बताया गया है।

यह भी पढ़ें: खड्ड में नहाने लगा था 18 साल का आर्यन: उसी में डूब गया- पसरा मातम

प्रोजेक्ट के काम से नगंल में ही रहता था

21 साल का साहिल - कांगड़ा के नगरोटा बगवां के तहत आते लिल्ली गांव का रहने वाला था। मृतक युवक पालमपुर की प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था मगर कंपनी की तरफ से उसे प्रोजेक्ट के तहत नंगल भेजा गया था। जहां उसने कंचेहड़ा के पास किराए का कमरा ले रखा था।

गांव जाने की बात कहकर मांगी थी छुट्टी

साहिल के साथियों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने गांव जाने की बात कहकर निकला था। मगर जब शनिवार की सुबह उसके साथ काम करने वाले अन्य युवकों ने उसके कमरे पर दस्तक दी तो कमरा अन्दर से बंद मिला। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल ना होने पर इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: घर वाले डिनर के लिए कर रहे थे बेटे का इंतज़ार: छत पर तड़पता मिला

छानबीन में जुटी है पुलिस

फिर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ तो अन्दर से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। अब युवक ने फंदा क्यों लगाया इस बात की जांच की जा रही है। पुलिए ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किन्हीं अन्य कारणों से युवक कि मौत हुई है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें