ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां अम्ब के अठवां रोड निवासी 38 वर्षीय मनदीप सिंह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

खाना खाकर सोया परिवार, सुबह बेटा गायब 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के  अम्ब के अठवां रोड से सामने आया है। मनदीप के पिता नरिन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर की रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। अगली सुबह 20 अक्टूबर को जब उन्होंने मनदीप के कमरे में जाकर देखा तो वह वहां नहीं था।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: घर निर्माण को मिलेंगे 3 लाख रुपए, वाल्मीकि आवास योजना का किया आगाज

मोबाइल किया तो फोन आया स्विच ऑफ

परिजनों ने मनदीप से संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। आस-पड़ोस में पूछताछ करने के साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन मनदीप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पिता को बेटे को कहीं रोककर रखने की आशंका

मनदीप के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को कहीं रोककर रखा हो सकता है। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार काफी परेशान है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में नए चेहरों पर दांव की तैयारी! विक्रमादित्य सिंह के बयान से टिकट की जंग के संकेत

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

DSP अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।