नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मामला सिरमौर जिला के राजगढ़ से सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

घर में लगा लिया फंदा

मृतक व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय जोगिंद्र सिंह पुत्र ओमी राम निवासी ठंडीधार के रूप में हुई है। मृतक राजगढ़ उपमंडल में पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जोगिंद्र सिंह ने होटल पैराडाइज कोटली में ही अपना रिहायशी घर बना रखा था। इसी घर में जोगिंद्र ने पंख से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना वारंट घर में घुस आई पुलिस! परेशान हुए आदमी ने दे दी जा.न

अस्पताल लेकर गई पत्नी पर नहीं बची थी जान

घटना का पता चलते ही पत्नी ने अन्य लोगों की मदद से जोगिंद्र को फंदे से उतार कर राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें: जाति के फेर में फंसी मोहब्बत… बंदूक तान कर जला दी गाड़ी; जानें इंटरकास्ट मैरिज का हाल

पांवटा में यूपी के शख्स ने लगाया फंदा

इसी तरह की एक अन्य घटना पांवटा साहिब में भी सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश के लखिमपुर के रहने वाले 36 वर्षीय सुरजीत कुमार पुत्र खेम राम ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुरजीत ने पांवटा साहिब उपमंडल की पातलियों ग्राम पंचायत के जंगल में पेड़ से फंदा लगाया। एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। यह भी पढ़ें: प्राइमरी स्कूल की बच्चियों से घिनौनी हरकतें करता था शख्स, ऐसे हुआ खुलासा

18 और 21 साल के बेटों ने की शिनाख्त

बताया जा रहा है कि व्यक्ति जंगल में एक बरगद के पेड़ की मोटी टहनी से रस्सी से लटका हुआ था। नीचे की तरफ करीब 20 फुट गहरी खाई थी। बमुश्किल पुलिस द्वारा शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें: युवक ने पुल से रावी नदी में लगा दी छलांग, पानी के तेज बहाव में हुआ लापता सूचना मिलते ही मृतक के 21 और 18 साल के दो बेटे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पिता के रूप में शिनाख्त की। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें