सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की देवमानल पंचायत के सिंगोली गांव में अमानवीय घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यहां दो गर्भवती गाय की हत्या कर दी गई। जिसके बाद संगड़ाह थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है और जांच को तेज कर दिया गया है।

क्रूरता की हदें की पार

खबर मिली है कि गर्भवती गाय के निजी अंग में डंडा डालकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है। जिसके बाद एक गाय की घटना के दिन ही मौत हो गई जबकि अन्य गाय ने पिछले कल कम तोड़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल कैडर की IAS को कार्मिक विभाग का रिमाइंडर- जानें क्या है मामला घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय की बर्बर हत्या कर दी।जिसके बाद से क्षेत्र में माहौल खराब हो गया है।

गाय की किडनी में चोटें

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया है कि गाय की किडनी में चोटें आई है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के लोग रोष में हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 7 साल की सरगुन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में 150 राजधानियों के बताए नाम वहीं, बताया जा रहा है कि 2 गाय के साथ किए गए घिनौने कृत्य में एक अन्य गाय 2 दिन तक घायल अवस्था में मौत के साथ लड़ती रही, लेकिन आखिर में उसे बचाया ना जा सका।

क्या कहती है पुलिस

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कृत्य के पीछे बछड़े की बलि लेने वाले तांत्रिक का हाथ हो सकता है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल कैडर की IAS को कार्मिक विभाग का रिमाइंडर- जानें क्या है मामला वहीं, DSP संगड़ाह, मुकेश डडवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले अंजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है।