मंडी। पांच दिन की बेचैनी, सैकड़ों कॉल, तकनीकी ट्रैकिंग और चार राज्यों में लगातार दबिश और आखिरकार हिमाचल पुलिस ने डीएवी स्कूल मंडी की आठवीं कक्षा की लापता छात्रा को मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि पुलिस पिछले 5 दिनों से लगातार स्कूली छात्रा की तलाश कर रही थी, जिसके मिल जाने के बाद से परिवार को राहत मिली है।

23 फरवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

छात्रा पुलिस चौकी शहरी, थाना सदर मंडी के अंतर्गत 23 फरवरी को लापता हुई थी। उसके पिता मोहन लाल ने शिकायत दर्ज कराई कि बेटी स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अभियोग संख्या 66/26 दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

एसपी ने गठित की विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विशेष टीम का गठन किया। टीम में मुख्य आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी अजय कुमार और महिला आरक्षी संतोष कुमारी को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें

चार राज्यों में चला सर्च ऑपरेशन

छात्रा की तलाश में पुलिस टीम ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। विभिन्न राज्यों की स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 39 नई पंचायतों का गठन- तीन चरणों में होगा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

27 फरवरी को मिली सफलता

लगातार प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के बाद 27 फरवरी को छात्रा को मध्य प्रदेश के पीपरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। 28 फरवरी को पुलिस टीम उसे सुरक्षित मंडी लेकर पहुंची। परिवार ने पुलिस की तत्परता और समर्पण के लिए आभार जताया है।पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें