कांगड़ा। हिमाचल की युवा पीढ़ी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब पिछड़ने लगती है तो निराशा में कई बार अपनी जान देने पर आतुर हो जाती है। यह युवा खुद तो मौत को गले लगा लेते हैं, लेकिन अपने पीछे कभी ना भूलने वाले गम अपने माता-पिता को दे जाते हैं। ऐसा ही एक परिवार हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी है। इस परिवार ने भी अपना बेटा खो दिया है।

कांगड़ा जिला में 17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भवारना में एक 17 साल के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह युवक सात दिन पहले घर से निकला था और उसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। बताय जा रहा है कि इस युवक के पिता की मौत से उसके परिजन बेसुध हो गए हैं।

आम के पेड़ से लटका मिला युवक

थाना भवारना के तहत ग्राम पंचायत जैंद के खरमेहकड़ में इस युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय सौरव पुत्र दिवंग विशंभर के रूप में हुई है।

2 जून को घर से निकला था

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि सौरभ काम सीखता था। बीते दो जून को वह घर में यह कह कर निकला था कि जहां काम सीखता है, वहीं पर जा रहा हूं। लेकिन जब युवक के रविवार तक वापस ना लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। जिसके चलते परिवार के सदस्यों ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना भवारना में दर्ज करवाई। यह भी पढ़ें हिमाचल: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे; पीछे रह गए 4 -1 साल के दो मासूम

बेटे के शव को देख परिजन हुए बेसुध

परिजन और ग्रामीण खुद भी बेटे की तलाश में जुट गए। बताया जा रहा है कि जब परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश कर रहे थे तो वह घर से थोड़ी ही दूर गए तो उन्हें आम के पेड़ से सौरव का शव लड़का हुआ मिला। बेटे के शव को देख कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने थाना में इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां-बाप ने खो दिया जवान बेटा, बावड़ी के पास मिला था अचेत

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने खुद आत्महत्या की है, या फिर किसी ने इसे यहां लटकाया है। पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें