कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला से एक स्कूली छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी की तलाश करने के बाद पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मामला कुल्लू जिला की सैंज घाटी से सामने आया है। परिजनों ने पुलिस थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है।
16 साल की स्कूली छात्रा का अपहरण
सैंज के एक गांव में 16 साल की स्कूली छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन वह उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। शाम तक जब बेटी घर नहीं आई तो परिजनांे ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा बेटी की सहेलियों से भी पूछा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।पुलिस के पास पहुंचे परिजन
परिजनों ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी का मामला रिपोर्ट हुआ है। पुलिस ने छात्रा की तलाश आरंभ कर दी है।हिमाचल से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें
- हिमाचल में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से सना मिला शव
- खाई में मिला अमेरिकी नागरिक का शव
