शिमला/पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के एक शातिर ने करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। शातिर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल, MS धोनी, क्रिकेटर ऋषभ पंत समेत कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम पर एक महिला से करोड़ों रुपए ठग लिए हैं।
हिमाचली ने महिला से ठगे करोंड़ों
मामले की शिकायत पंचकूला के सेक्टर 15 में रहने वाली गीतांजलि सिंह ने दर्ज करवाई है। मामले की इन्वेस्टिगेशन जांच पंचूकला की DSP हिमाद्रि कौशिक खुद देख रही हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को छोड़कर घर लौट रहा था पिता, गहरी खाई में गिरी कारक्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा 17 साल का है- जो कि कसौली में एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और वहीं होस्टल में भी रहता है। पीड़िता ने बताया कि बेटे के स्कूल में एक करन पान्टा नाम का युवक क्रिकेट कोच था। करन पान्टा एक दिन पंचूकला में उनके घर आया और कहने लगा कि उनका बेटा क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है।ऊपर तक है पहचान
करन ने कहा कि उसकी पहचान ऊपर तक है और अच्छी सेटिंग है। अगर वो कुछ पैसा लगा दें तो वो उनके बेटे को नेशनल खेलने ले जाएगा और IPL मैच भी खिलवा दूंगा। उसने गीतांजलि को काफी लालच देते हुए कहा कि-- मेरा बहुत अच्छा दोस्त है क्रिकेटर ऋषभ पंत
- अनुराग ठाकुर के साथ भी हैं अच्छे संबंध
- BCCI में काफी अच्छी चलती है मेरी
- MS धोनी के साथ खेल चुका हूं क्रिकेट
- शिमला HC के जज हैं मेरे दादाजी
- शिमला के मेयर हैं मेरे पिताजी
