शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी अपराधिक घटानओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन सूबे के कई स्कूलों व कॉलेजों से बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक प्रोफेसर ने स्टूडेंट और शिक्षक के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।
छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़छाड़
दरअसल, यहां एक सरकारी कॉलेज की छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज के प्रेफेसर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: पैरालंपिक्स 2024: हिमाचल के बेटे ने जीता सिल्वर, छोटी सी उम्र में गंवाया था हाथअश्लील हरकतें करता था प्रोफेसर
शिकायतकर्ता ने कॉलेज के प्रोफेसर पवन कुमार पर अश्लील हरकतें करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजीव गांधी ने कहा कि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ कब से छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 354, 354A और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ वर्दी का चढ़ा जुनून, DSP बना छोटे से गांव का बेटाView this post on Instagram
