बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद नशा तस्कर नए-नए तरीके अपना कर नशे की खरीद-फरोख्त करने में लगे हुए हैं। मगर पुलिस टीम ने भी हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की मुहीम छेड़ रखी है।
बस स्टॉप पर खड़े थे तस्कर
ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने बस स्टॉप से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे चिट्टे की खेप भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे देव चालदा महासू : लाखों भक्तों ने किया स्वागत, पैर धरने तक की नहीं थी जगह
भारी मात्रा में मिला चिट्टा
पुलिस ने ये कार्रवाई आज सुबह-सवेरे की है। दोनों तस्कर करमाला बस स्टॉप के पास खड़े थे। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली- तो उनका भंडा फूट गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उनके कब्जे से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ- जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता को वर्दी में देख जागा देश सेवा का जुनून, गांव का चौथा लेफ्टिनेंट बन बेटे ने बढ़ाया मान
आरोपियों की पहचान
इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिमाचल के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहतचान-
- प्रिक्षित शर्मा (30) निवासी गांव बेरी, ऊना
- हरीश ठाकुर उर्फ गोल्डी (32) निवासी गांव स्वाहन, बिलासपुर
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सेना में बड़ा अफसर बना बेटा, भावुक हुई मां- पिता ने गोद में उठाया लाल
आज होगी कोर्ट में पेशी
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
कहां से लाए थे चिट्टा?
फिलहाल, पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों ये खेप कहां से लेकर आए थे और आगे किसे बेचने वाले थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रिकॉर्ड और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों आरोपी नशा तस्करी के किसी बड़े का नेटवर्क हिस्सा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैसों की कमी के चलते छोड़ दी थी पढ़ाई, नौकरी कर जुटाया धन- अब सेना में बना लेफ्टिनेंट
आम जनता से अपील
वहीं, पुलिस टीम ने आम जनता से अपील की है कि हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी को भी अगर कोई नशा खरीदते या नशा बेचते दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
तेजी से फैल रहा काला कारोबार
गौरतलब है कि हिमाचल में नशे का कारोबार जिस तेजी से फैल रहा है, वह अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाली एक गंभीर चेतावनी बन चुका है। हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि अब इस अवैध धंधे में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल पाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतीबाड़ी कर मां-बाप ने पढ़ाया बेटा, लेफ्टिनेंट बन लाडले ने पूरा किया दादा का सपना
महिलाएं भी कर रहीं चिट्टा सप्लाई
कई मामलों में तो पूरा परिवार ही चिट्टे के काले कारोबार में लिप्त मिला है-किसी के घर से सप्लाई का काम होता है, कोई पैसे का लेन-देन संभालता है और कुछ युवक-युवतियां डिलीवरी तक पहुंचाने का रोल निभाते हैं। महिलाएं अक्सर शक से बचने के लिए "कूरियर" की भूमिका निभाती हैं और सुरक्षित जोन माने जाने वाले इलाकों में आसानी से पहुंचकर सौदा निपटा देती हैं। इस वजह से नेटवर्क और भी मजबूत और पकड़ में आने में कठिन हो जाता है।
कई लोग बन रहे डीलर
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन मामलों में नशे का प्रभाव केवल बाहरी सप्लायरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय युवक भी चिट्टे की चपेट में आकर धीरे-धीरे खुद डीलर बनने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब एक परिवार का सदस्य नशे में फंसता है, तो धीरे-धीरे घर के बाकी लोग भी या तो उसकी "हेल्प" करने के नाम पर शामिल हो जाते हैं, या लालच में यह धंधा पकड़ लेते हैं।
