मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की को उसकी बुआ के बेटे ने गर्भवती कर दिया है। आरोपी की उम्र 25 साल बताई जा रही है।
मामा की लड़की को किया प्रेग्नेंट
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म उनकी लड़की को गर्भवती किया है। पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत बीते अप्रैल महीने में पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पार्किंग में खड़ी कार को व्यक्ति ने किया राख- मालिक को पड़ोसियों के शोर से चला पता
लड़की ने बोला झूठ
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पहले नाबालिग के आरोपों पर उसके शादीशुदा दोस्त से पूछताछ की। लड़की ने गर्भवती करने का उस पर आरोप लगाया था। मगर जब DNA मैच करवाया गया- तो रिपोर्ट फेल हो गई।
शादीशुदा दोस्त के साथ शरीरिक संंबंध
वहीं, पूछताछ में लड़की के शादीशुदा दोस्त ने बताया कि उन दोनों के शारीरिक संबंध जरूर थे, लेकिन उसने लड़की को प्रेग्नेंट नहीं किया और वो बच्चे का बाप नहीं है। ऐसे में मामला और उलझ गया। पुलिस टीम ने फिर नाबालिग से पूछताछ की- तो उसने सच उगल दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगली साग खाने से 7 लोगों की हालत हुई खराब, करने लगे अजीबो-गरीब हरकतें- 3 लापता
बुआ के बेटे ने किया दुष्कर्म
लड़की ने बताया कि उसके भाई- बुआ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने बीते कल लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया। अब जल्द ही DNA टेस्ट करवाया जाएगा- उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नाबालिग के पेट में बच्चा उसके भाई का है या नहीं।
सदमे में पूरा परिवार
फिलहाल, इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने पीड़िता के परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
