ऊना। हिमाचल प्रदेश में पैसों को लेकर ठगी के मामले बीते कुछ अरसे से बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में एक ताज़ा मामला प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है कि एक परिचित शख्स ने पैसे डबल करने के नाम पर उसके करीब 32 लाख रुपए लूट लिए हैं।

शिमला का रहने वाला है आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के तहत आते पुलिस थाना हरोली में पंजावर के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कारवाई है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि एक शख्स ने झांसे में फंसा कर उसके 32 लाख रुपए लूट लिए। शिकायतकर्ता का नाम जगजीत सिंह निवासी पंजावर है। यह भी पढें: एक गलती पड़ी चरस तस्कर पर भारी: नशा भी पकड़ाया- गाड़ी भी हुई जब्त जिसने शिमला के रहने वाले कुलदीप सिंह पर ठगी के आरोप जड़े हैं। आरोप पत्र में जगजीत सिंह ने बताया है कि आरोपी कुलदीप सिंह पिछले काफी समय से उनके गांव में आयुर्वेदिक की दुकान चलाता है।

आरोपी का अपना बैंक खाता तक नहीं

जगजीत ने बताया कि अच्छा परिचय होने का आरोपी ने लाभ उठाते हुए झांसा दिया कि वह कुछ ही समय में पैसे डबल करवा देगा। जिसके झांसे में आकार आरोपी ने करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने अन्य गांव वालों से करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम ठगी कर ली है, लेकिन फिलहाल अभी वो सामने नहीं आ रहे हैं। यह भी पढें: दूध के बाद हिमाचल में बढ़े घी के दाम : जानें, मिल्कफेड ने कितना रेट बढ़ाया बताया गया है कि आरोपी इतना शातिर है कि उसने अपना बैंक खाता तक नहीं खुलवाया है और अपने ही एक परिचित शख्स के बैक खाते से उसकी ओर से लोगों को चेक दिए हैं।

आरोपी को हिरासत में लेकर जारी है पूछताछ

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए DSP हारोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस थाना प्रभारी ने जगजीत की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढें: मौसम की नई अपडेट: इन 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी, हफ्ते भर मौसम खराब- जानें DSP ने कहा कि आरोपी ने पंजावर क्षेत्र के कुल कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी करके पैसे एंठें हैं, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें