कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में दिवाली के त्यौहार के बीच नशे का कारोबार भी अपने पैर पसार रहा है। पुलिस ने दिवाली के त्यौहार के चलते प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। बावजूद इसके नशे का यह कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।

कुल्लू में विजिलेंस ने पकड़ी 480 बोतल बीयर

दरअसल कुल्लू जिला में विजिलेंस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 480 बोतल यानी 40 पेटी बीयर की बरामद की है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान यशपाल निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अवैध शराब की इस खेप को कहां से लाया था और आगे इसे कहां बेचने जा रहा था। यह भी पढ़ें : गजब का कॉन्फ़िडेंस- हिमाचल का छात्र फर्जी सर्टिफिकेट लेकर डॉक्टर बनने पहुंचा AIIMS

पंजाब से शराब लाने की मिल रही थी शिकायतें

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि काफी समय से विजिलेंस की टीम को शिकायत मिल रही थी कि पंजाब से अवैध शराब और बीयर ब्रिकी के लिए कुल्लू जिला में लाई जा रही है। पंजाब की शराब और बीयर को यहां पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिसक आधार पर विजिलेंस की टीम ने नाकाबंदी की थी और हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाकर घर लौट रहे थे दो दोस्त, कार की ट्रक से हुई टक्कर

डस्टर गाड़ी में भर रखी थीं 40 पेटी

इसी बीच एक डस्टर कार नंबर (एचपी 34-ई 2861) पर नाके पर पहुंची तो उसकी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कार में 40 पेटी यानी 480 बीयर की बोतल बरामद हुई। गाड़ी का चालक इस बीयर को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके चलते विजिलेंस की टीम ने इस अवैध बीयर और गाड़ी को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें :हिमाचल में सनकी पति ने 3 दिन तक रजाई से ढकी पत्नी की देह- ऐसे हुआ खुलासा

कुल्लू के बाशिंग में पकड़ा आरोपी

डीएसपी विजिलेंस अजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई सारी बीयर पंजाब मार्का है, जिसे हिमाचल में अवैध तरीके से लाया गया था। लेकिन विजिलेंस की टीम ने कुल्लू के वाशिंग के पास डस्टर कार से 40 पेटी बीयर बरामद की और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें हिमाचल : पार्क करते वक्त खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है। वहीं पंजाब मार्का यह बीयर किसे पहुंचाई जानी थी। वहीं विजिलेंस की टीम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पंजाब से इससे पहले कितनी शराब लेकर आया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें