कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के जिया इलाके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। विवाहिता ने खुमानी के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय गंगा के रूप में हुई है- जो कि कुल्लू के जिया क्षेत्र की रहने वाली थी।

विवाहिता ने लगाया फंदा

बताया जा रहा है कि विवाहिता का शव खुमानी के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरा ट्रैक्टर, एक घर का बुझ गया चिराग

क्यों की विवाहिता ने सुसाइड?

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतका के परिजनों और ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पा रहा है कि विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। मौत के असली कारणों का पता पोस्चमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

क्षेत्र में फैली सनसनी

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की घटनाएं समाज में एक गंभीर समस्या का संकेत हैं, जो अक्सर घरेलू हिंसा, मानसिक तनाव, दहेज उत्पीड़न या अन्य पारिवारिक विवादों से जुड़ी होती हैं। कई बार महिलाएं इस तरह के मामलों में अपनी समस्याओं और दुखों को किसी के साथ साझा नहीं कर पातीं, जिससे वे मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाती हैं और इस तरह के कदम उठाने पर मजबूर हो जाती हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाइक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक स्वर्ग सिधारा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवार, समाज और सरकार को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने के बजाय अपने जीवन में संघर्ष का सामना कर सकें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें