सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में कई लोग आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। ऐसे मामले ज्यादातर युवाओं से जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल के सिरमौर जिले से सामने आया है- जहां पर एक परिवार ने अपनी नौजवान बेटी को खो दिया है।
20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
मृतका की उम्र 20 साल बताई जा रही है और वो ITI की छात्रा थी। पुलिस को ITI से कुछ दूर स्थित जंगल में युवती पेड़ पर लटकी मिली थी। युवती की मौत के बाद पूरे संस्थान व इलाके में सनसनी फैली हुई है।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू को BJP विधायक ने बताया ATM, कहा- कुर्सी खरीदी गई है, गवाह भी मौजूद
जंगल में पेड़ से लटकी मिली
जानकारी के अनुसार, बीती 27 नवंबर, गुरुवार को 20 वर्षीय सुष्मिता घर से ITI गई थी। मगर दोपहर के समय वो ITI से कुछ दूरी पर पड़ते जंगल की ओर चली गई। जब शाम को कुछ सहेलियां उसी रास्ते से अपने घर की तरफ जा रही थी- तो उन्होंने सुष्मिता को एक पेड़ पर लटके देखा।
सहेलियों ने उतारा नीचे
यह सब देख सहेलियां घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह सुष्मिता को फंदे से नीचे उतारा, जो कि अचेत अवस्था में थी। सहेलियां तुरंत सुष्मिता को लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मां की अंतिम विदाई पर माइके गई बेटी, पीछे अपने घर पर हो गया 'कांड'
दो दिन से चल रहा था इलाज
पिछले दो दिन से सुष्मिता का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुष्मिता ने दम तोड़ दिया। नौजवान बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन सदमे में है कि आखिर सुष्मिता किस बात से परेशान थी- जो उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। सुष्मिता माशु गांव, कमरऊ की रहने वाली थी।
क्या बोले लड़की के परिजन?
मामले की पुष्टि करते हुए DSP रमाकांत ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। बेटी की मौत को लेकर परिजनों ने भी अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में फिर कुर्सी की जंग: हाईकमान ने मांगे नए नाम, हो सकती है उथल-पुथल
छात्र-छात्रों से पूछताछ
फिलहाल, पुलिस टीम अपने स्तर पर मामले से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा युवती के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है।
