शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, जांच और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस जवानों को बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से 10 पुलिस जवानों को साइबर बैज से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 1 हेडकांस्टेबल और 9 कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस जवानों को मिलेगा साइबर बैज
आपको बता दें कि हिमाचल ऐसा पहला राज्य है, जहां इस तरह की पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से यह सम्मान साल 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल को दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज पेंशनर्स के मोबाइल में आ सकता है सुख का संदेश1 हेडकांस्टेबल और 9 कांस्टेबल होंगे सम्मानित
साइबर बैज के लिए चुने गए जवानों में इन पुलिस जवानों का नाम शामिल हैं-- हेडकांस्टेबल आजाद सिंह जिला कांगड़ा
- कांस्टेबल हेमंत कुमार पुलिस जिला बद्दी
- कांस्टेबल विशाल पटियाल CID साइबर क्राइम धर्मशाला
- कांस्टेबल आरती देवी CID साइबर क्राइम मंडी
- कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह जिला सिरमौर
- कांस्टेबल चंद्र प्रकाश जिला किन्नौर
- कांस्टेबल शुभम चौहान जिला लाहौल-स्पीति
- कांस्टेबल प्रदीप सिंह जिला चंबा
- कांस्टेबल जगदीश कुमार जिला सोलन
- कांस्टेबल रितिश कुमार प्रथम हिमाचल प्रदेश पुलिस सशस्त्र वाहिनी जुन्गा
