सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। बाइक पर निकले चंबा निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस घर में अपनों के साथ हंसने-बोलने वाला युवक परिवार की उम्मीद बना हुआ था, वहां अब मातम पसरा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात कंडाघाट-चायल मार्ग पर सोना घाट के पास हुआ। मृतक की पहचान चंबा निवासी अज्जू के रूप में हुई है। वह शिलडू क्षेत्र में काम करता था। हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें : नवरात्र में मातम: शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कु..चला, 14 की मौ**त- 32 घायल

बाइक से गिरे युवक की गई जान

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात अज्जू बाइक पर चायल-कंडाघाट मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सोना घाट के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर मुंह के बल गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना दुखद रहा कि युवक की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : प्रतिमा अनावरण के बहाने वीरभद्र परिवार ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, एक मंच पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज

 

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक सड़क दुर्घटना ने परिवार से उसका अपना छीन लिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लिए यह क्षति ऐसी है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : आज सराहन में होगा राजा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

एक हादसे ने परिवार को दिया जिंदगी भर का दर्द

सड़क हादसे पलभर में किसी परिवार की दुनिया बदल देते हैं। सोलन में हुई इस दुर्घटना ने भी एक परिवार को ऐसा दुख दिया है, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। अज्जू की मौत से उसके परिजनों और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है। फिलहाल परिवार अपने बेटे को खोने के गम में डूबा है, जबकि पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें