सोलन। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर तेज रफ्तार लगातार लोगों की जान ले रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसे कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सोलन जिले में सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। वहीं इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि जवान बेटे की मौत से अभी तक परिवार बेखबर है।

देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन जिले में चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्रुरी क्षेत्र के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अपनी ckbd पर सवार होकर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: व्यक्ति की गला रेत कर दी ह*त्या, खेत में इस हाल में मिली देह; वजह जान चौंक गए सभी

हादसे के बाद सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को सुचारू करवाया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जुटी हादसे की जांच में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे निगरानी उपकरणों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। साथ ही घटना के कारणों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक मृतक युवक की पहचान को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में बुझ गया एक घर का चिराग, मोहाली के लिए निकले युवक की खाई में मिली देह

बेटे की मौत से अब भी अनजान है परिवार

इस दर्दनाक हादसे की खबर अभी तक युवक के परिवार तक नहीं पहुंच पाई है। जिस घर में बेटा लौटने की उम्मीद में लोग उसका इंतजार कर रहे होंगे] उन्हें शायद यह भी अंदाजा नहीं होगा कि तेज रफ्तार ने उनके घर का चिराग बुझा दिया है। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंचेगी] वहां मातम का माहौल छा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : अब मुफ्त नहीं होगा स्कूल का सफर: हिमाचल में छात्र बस पास के नाम पर वसूले जाएंगे करोड़ों रुपये

तेज रफ्तार बन रही सबसे बड़ा खतरा

हिमाचल की सड़कों पर लगातार बढ़ रही तेज रफ्तार अब लोगों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। आए दिन होने वाले ऐसे हादसे कई परिवारों को गहरे जख्म दे रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि वाहन चालक सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, ताकि किसी और घर का चिराग इस तरह बुझने से बच सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें