हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। शिमला-धर्मशाला NH पर ठमाणी-चमयाली के पास ट्राला जीप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौक हो गई है। जबकि, युवक का भाई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें : आम जनता के लिए महंगा हिमाचल भवन- 3 गुना बढ़ाए रेट, नेताओं और VIP पर मेहरबान हुए CM

 ट्राले में थी दूध की सप्लाई

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:30 बजे उस समय हुआ, जब एक ट्राला जीप दूध की सप्लाई लेकर मैड़ की ओर जा रही थी। वाहन को लवेश पटियाल चला रहा था- जो कि धनवीं का रहने वाला है।

भाई और दोस्त भी था साथ

उसके साथ उसका भाई शौर्य और दोस्त रोहित भी सवार थे। जैसे ही वाहन ठमाणी-चमयाली के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में ट्राला जीप में बैठे रोहित पुत्र अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई- जो कि नहलवीं का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 6 महीने दुनिया से कटा रहता है इलाका, बेटी ने बिना कोचिंग और इंटरनेट के रचा इतिहास

दो लोग गंभीर घायल

हादसा इतना भयावह था कि उसे बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं, चालक लवेश और उसका भाई शौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

दोनों घायलों की हलात नाजुक

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा बना टॉपर : JEE Main में 99 प्रतिशत झटके, दिन के 10 घंटे करता था पढ़ाई

रोहित के घर में पसरा मातम

इस हादसे के बाद मृतक रोहित के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें